मुण्डा जनजाति – Munda Tribe

Estimated Reading Time: 2 minutes
झारखण्ड की जनजातियां – Tribes of Jharkhand – Jharkhand Tribes Notes

सामान्य परिचय

मुण्डा झारखण्ड की तीसरी सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति है जो राज्य के कुल जनजातीय जनसंख्या का 14.21% है। मुण्डा जनजाति को होड़ोको भी कहा जाता है।

झारखण्ड में निवास स्थान

मुण्डा झारखण्ड राज्य के मूल निवासी हैं। राँची, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, गुमला, सिंहभूम आदि इनका मुख्य निवास स्थल है।

उल्लेखनीय लोग

बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक, अर्जुन मुंडा भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

प्रजातिय समूह एवं भाषा परिवार

प्रोटो-ऑस्ट्रेलायड प्रजातिय समूह तथा ऑस्ट्रो-एशियाटिक (मुण्डा भाषा परिवार) से इनका संबंध है।

भाषा

मुण्डा जनजाति की भाषा मुंडारी/होड़ो जगर कहलाती है।

युवागृह

इस जनजाति के युवागृह को गितिओड़ा कहते हैं।

विवाह (अरण्डी)

आयोजित विवाह इस जनजाति का सर्वाधिक प्रचलित है वधू मूल्य गोंनोंग टका (कुरी गोंनोंग) कहलाता है। मुंडा समाज में तलाक की प्रक्रिया साकमचारी के नाम से प्रसिद्ध है।

आर्थिक व्यवस्था

जीविका चलाने लिए कृषि कार्य और पशुपालन करते हैं।

प्रमुख र्पव/त्योहार

बाहा/सरहुल, बुरू र्पव, सोहराई (पशु पुजा हेतू), बतौली (छोटा सरहुल), करमा, जतरा, जोमनवा आदि है।

राजनीतिक शासन व्यवस्था

मुंडा शासन व्यवस्था के अंतर्गत गांव का प्रधान मुंडा कहलाता है। मुंडा गांव के पंचायत को हातु और उसका प्रमुख हातु मुंडा या मुंडा कहलाता है। मुंडा शासन व्यवस्था का सर्वोच्च अंग परहा या पड़हा होता है जो 15 से 20 मुंडा गाँवों / पंचायतों को मिलाकर बनता है जिसका प्रमुख मानकी कहलाता है। इस समाज के पंचायतों की बैठकी अखड़ा में की जाती है। मुंडा एवं मानकी का पद वंशानुगत होता है।

धार्मिक व्यवस्था

सिंगबोंगा मुंडा जनजाति के सर्व प्रमुख देवता हैं। पाहन द्वारा इस जनजाति का धार्मिक अनुष्ठान, पुजा स्थल सरना में संपन्न की जाती है। इनके अन्य देवी-देवता जैसे: हातु बोंगा (ग्राम देवता), देशाउली (गाँव की सबसे बड़ी देवी), और ओड़ाबोंगा (कुल देवता) हैं। मुंडा टोटम (इष्ट चिन्ह) की भी पूजा करते हैं। मुण्डा जनजाति की प्रसिद्ध लोककथा सोसो बोंगा है।

Tribes of Jharkhand in Hindi – झारखण्ड की जनजातियां – Useful for JPSC, JSSC and other State Exams

झारखंड की जनजातियों का पूरा नोट्स देखने के लिए क्लिक करें Click here

Read More:

  • PALAMU DIVISION – Velocity Educore

    Estimated Reading Time: 3 minutes I. PALAMU DIVISION i. Garhwa District ii. Latehar District iii. Palamu District

  • NORTH CHOTANAGPUR DIVISION – Velocity Educore

    Estimated Reading Time: 4 minutes II. NORTH CHOTANAGPUR DIVISION i. Chatra District ii. Hazaribagh District iii. Koderma District iv. Giridih District v. Bokaro District vi. Dhanbad District vii. Ramgarh District

  • STATE PROFILE OF JHARKHAND

    Estimated Reading Time: 14 minutes Introduction Jharkhand, the 28th state of India, was carved out of the southern part of Bihar on November 15, 2000. Situated in the eastern part of the country, Jharkhand is known for its rich cultural heritage, diverse geography, and vibrant communities. Jharkhand is a state in eastern India, bordered by…

  • Admission Form

    Estimated Reading Time: < 1 minute

  • Best books for CLAT PG preparation – Which is the best book for CLAT PG preparation?

    Estimated Reading Time: 2 minutes Best books for CLAT PG preparation – What are the best book for CLAT PG preparation? For CLAT PG (Common Law Admission Test Post Graduate) preparation, focusing on more advanced and specialized study materials is essential. Here are some recommended books and resources for CLAT PG preparation: Constitutional Law: Jurisprudence:…

  • Educational Institutions and Universities of Jharkhand – झारखंड के प्रमुख विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान – For JPSC, JSSC and JHARKHAND Exams

    Estimated Reading Time: 5 minutes झारखंड के प्रमुख विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान(Educational Institutions and Universities of Jharkhand): झारखण्ड में विश्वविद्यालयों की संख्या राज्य विश्वविद्यालय: 12 झारखंड में केंद्रीय विश्वविद्यालय: 1 निजी डीम्ड विश्वविद्यालय: ¤ यह झारखण्ड राज्य का एकमात्र डीम्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना उद्योगपति बी.एम बिड़ला द्वारा किया गया था।¤ स्थापना वर्ष: 1955 ई.¤…

Scroll to Top